November 6, 2026 2:45 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बावली गांव के स्वर्गीय चौधरी रामपाल सिंह को हजारों लोगो ने दी श्रद्धांजली

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बावली गांव में सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय चौधरी रामपाल सिंह की रस्म पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वर्गीय चौधरी रामपाल सिंह को पट्टी कटगड स्थित उनके निज आवास पर क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों सहित हजारों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चौधरी रामपाल सिंह बावली गांव के सबसे सम्मानित परिवारों में शुमार स्वर्गीय पिरथी सिंह के धेवते और समाजसेवी स्वर्गीय कल्याण सिंह उर्फ कालू सेक्रेटरी के पुत्र थे। चौधरी रामपाल सिंह का 4 अप्रैल 2025 को स्वर्गवास हो गया था। इस अवसर पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए हजारों लोगो ने हवनकुंड़ में आहुतियां डाली और उपस्थित लोगों ने उनके बड़े पुत्र चौधरी विनोद कुमार के सिर पगड़ी बाधकर रस्म पगड़ी के कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। इसके बाद सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अनेकों लोगों ने स्वर्गीय चौधरी रामपाल सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी साहब एक नेकदिल इंसान थे। उनका व्यवहार बहुत ही सरल था। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन लोगों की भलाई के लिए कार्य किया और धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। इंटरनेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने कहा कि चौधरी साहब ने अपने प्यार से लोगों के दिलों में अमिट पहचान बनायी। वह बहुत ही प्रेरणादायक व्यक्ति थे। इस अवसर पर अनेकों सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने शोक संदेश पत्रों के माध्यम से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रसिद्ध समाजसेवी हेमचन्द जैन बावली वालो ने दूरभाष पर अपने शोक संदेश के माध्यम से बताया कि चौधरी साहब जैसी महान शख्सियत कभी मरा नही करती। उनके द्वारा दिये गये संस्कार और शिक्षाओं के माध्यम से ऐसी शख्सियतें हमेशा जीवित रहती है। कहा कि वह धर्म और जाति से बढ़कर थे, उन्होंने कभी छोटे-बड़े, ऊॅंच-नीच, जाति-पाति में भेदभाव नही किया और अपने पास आने वाले हर जरूरतमंद की सामर्थ्य अनुसार हर सम्भव सहायता की। इस अवसर पर स्वर्गीय चौधरी रामपाल सिंह के भाई – ओमपाल सिंह व योगेन्द्र सिंह, बेटे- चौधरी विनोद कुमार, अमित कुमार व नितिन कुमार, भतीजे- विवेक, विक्रान्त, विकुल, अवधेश, आदेश, अंकित, अनमोल, पौत्रगण- जयंत, कुणाल, सार्थक, तुषार, जतिन, सिद्धू, रूद्रप्रताप, दक्ष, लक्की, गौशाला के अध्यक्ष श्रवण जैन सहित हजारों लोग उपस्थित थे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण