November 6, 2026 1:54 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अज्ञात अपराधियों ने एक भुजा चाऊमीन बेचने वाले दुकानदार का सर काट लेकर हुआ फरार

अज्ञात अपराधियों ने एक भुजा चाऊमीन बेचने वाले दुकानदार का सर काट लेकर हुआ फरार

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सहरसा मे एक भुजा चाउमीन बेचने वाले दुकानदार को अज्ञात अपराधियों ने सिर काट कर ले भागे है। वही परिवार वालो ने धड़ देख कर मृतक की पहचान की है। अज्ञात अपराधियों द्वारा घटना के बाद जिले के चार अलग अलग थानो की पुलिस मृतक के सिर को ढूढ़ने मे जुटी है। मृतक की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा वार्ड नंबर 12 निवासी स्वर्गीय जगदीश साह के 40 वर्षीय पुत्र निर्मल साह के रूप में हुई है। मृतक के बड़े बेटे रवि कुमार ने बताया कि उनके पिता हर रोज की तरह शनिवार के दिन दोपहर 3 से 4 बजे के बीच गोलमा थाना क्षेत्र के ही फॉरसाह के समीप भुजा बचने के लिए गए हुए थे। रात 8 -9 बजे तक वह घर लौट आते थे। लेकिन रात 10:00 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच उनके मोबाइल पर फोन भी किया लेकिन वह उठा नहीं रहे थे। इसके बाद परिवार वालों द्वारा काफी चिंता के बाद उन्हें ढूंढने के लिए फॉरसाह के समीप परिजन पहुंचे तो देखा कि सड़क किनारे उनके पिता का सर काटा हुआ शव पड़ा है और उनके कारोबार करने वाले ठेला को भी सड़क पर पलट दी गयी है। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी पहुंचे और मृतक के सर को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन मृतक का सिर कहीं नही मिला। रविवार को मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal