November 6, 2026 1:48 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वच्छता अभियान की खुल रही पोल, वार्ड नंबर 9 में कूड़े के ढेर से परेशान हैं स्थानीय निवासी

स्वच्छता अभियान की खुल रही पोल, वार्ड नंबर 9 में कूड़े के ढेर से परेशान हैं स्थानीय निवासी

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला (बलरामपुर)

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को ज़मीन पर उतारने का दावा करने वाली नगर पालिका परिषद उतरौला के सफाई प्रबंधनों की पोल अब खुलने लगी है। नगर के वार्ड नंबर 9 में बीते कई दिनों से सफाई न होने के कारण स्थानीय लोग नारकीय स्थिति में जीने को मजबूर हैं। पूर्व सभासद ओमप्रकाश श्रीवास्तव के घर के सामने जमा कूड़े के ढेर से मच्छरों का आतंक फैल गया है और भीषण दुर्गंध के कारण घर से बाहर बैठना तक मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी सुमित श्रीवास्तव ने नाराजगी जताते हुए कहा, “हम लोगों ने कई बार नगर पालिका के सफाई निरीक्षक को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।”

मोहित श्रीवास्तव ने कहा, “नगर में स्वच्छता को लेकर सिर्फ कागज़ों पर काम हो रहा है। जमीनी स्तर पर सफाईकर्मियों की गंभीर लापरवाही आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।”

स्थानीय नागरिक ननकन ने रोष व्यक्त करते हुए कहा, “यह क्षेत्र पूर्व सभासद का घर होने के बावजूद उपेक्षित है, तो बाकी इलाकों की स्थिति का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं।”

वहीं दीपक, नानमून, रामफेरन, और अब्बास ने संयुक्त रूप से कहा, *”नगर पालिका परिषद केवल औपचारिकता निभा रही है। वार्ड नंबर 9 में कई दिनों से कोई सफाई नहीं हुई, जिससे यहां महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। हम लोग प्रशासन से मांग करते हैं कि तत्काल सफाई की व्यवस्था कराई जाए और जिम्मेदार सफाईकर्मियों पर कार्यवाही हो।”

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सफाई की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे पालिका कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal