November 6, 2026 1:48 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मोकामा के लोकप्रिय नेता वारिन्द्र नाथ सिंह के निधन पर शोक

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मोकामा ( पटना) । अखिल भारतीय श्रमिक संघ कांग्रेस के नेता, लोकप्रिय नेता और समाजसेवी, व्यपार मण्डल के किसान नेता, वारिन्द्र नाथ सिंह का कल देर रात निधन हो गया। वे विगत तीन चार दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से मोकामा में सर्वत्र शोक व्याप्त है। उनके अन्तिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।
समाजिक परिवेश में सौम्य और मृदुभाषी के रूप में लोकप्रिय रहे। बिहार काॅपरेटिव विभर्स स्पेनिंग मिल्स ( वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार का उपक्रम) सूत मिल के मजदूरों के लिए इनका योगदान अनुकरणीय रहा है। अखिल भारतीय श्रमिक संघ कांग्रेस के नेता के रूप में बिहार सरकार के तत्कालीन मंत्री श्याम सुंदर सिंह धीरज के साथ मिलकर बहुत सारे नवयुवकों को रोजगार भी दिलाया। आज यह कारखाना बर्षो से बदहाल स्थिति में बन्द पडा है। व्यापार मण्डल में अपने कुशल नेतृत्व में किसानों के लिए भी कुछ नये काम को अंजाम दिया।
उनके निधन पर नगर परिषद मोकामा के सभापति, नीलेश कुमार, कांग्रेस नेता कुमार छितेन्द्र सिंह भूपेश, मीना देवी, बृज नन्दन सिंह, हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश सचिव एवं सूत मिल मजदूर सभा के महासचिव, अनमोल कुमार ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और ईश्वर से उनके आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण