November 6, 2026 1:48 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रविदास मंदिर बागपत में धूमधाम के साथ मनायी गयी बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत नगर के दिल्ली रोड़ स्थित संत रविदास मंदिर में संविधान के निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डाक्टर भीमराव अम्बेडकर वेलफेयर संगठन नगर बागपत के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र के आगे पुष्पांजली अर्पित कर उनको नमन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षा संघ बागपत की जिलाध्यक्ष मंजू रावत ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डाक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के मऊ में हुआ था। बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की। बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर भारत के पहले दलित व्यक्ति थे जिन्होंने विदेश जाकर पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।​ मास्टर संजीव कुमार ने कहा कि महान समाज सुधारकों में शुमार बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर ने दलितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। रोडवेज के सीनियर अधिकारी समाजसेवी यशपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश को शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का नारा दिया। बताया कि बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष थे इसीलिए उनको भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। बाबा साहब भारत के पहले कानून मंत्री थे।​ बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत वर्ष 1990 में भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी सुरेश कुमार ने कहा कि भारत के इतिहास में कुछ ऐसे महान लोग हैं, जिन्होंने समाज की दिशा और दशा को पूरी तरह बदल दिया। बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर ऐसा ही एक नाम हैं, जिनका जीवन भारत में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को समर्पित था। कहा कि 14 अप्रैल का यह पावन दिन केवल एक व्यक्ति की जयंती नही यह एक राष्ट्रीय महोत्सव है और बाबा साहब द्वारा चलाये गये आंदोलन की याद है। इस अवसर पर इंटरनेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, कीर्ति रूहेला, सतवीर सिंह, प्रवीन्द्र कुमार, रूपेश, ऋतिक, टिंकू, सावन, मोहित जाटव, विशाल झंडा, अनुज, अश्विनी, हिमांशु, वंश, मनोज, सुनील दीक्षित, अमित, सितार सिंह, सुरेश कुमार, अजय, जगमेल सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण