पत्रकार वर्तमान युग में नई तकनीक के साथ नई सोच विकसित करे
एटा। भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ (रजि) एटा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक कलक्ट्रेट स्थित मीडिया चैंबर पर सीनियर जर्नलिस्ट राजू उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं मौजूदा पत्रकार जगत के हाल पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राजू उपाध्याय ने कहा पत्रकारिता में अत्याधुनिक नई तकनीक विकसित हुई है इसके साथ जरूरत है कि नई सोच विकसित हो। इसके लिए संघ के माध्यम से पत्रकारिता पर स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक को जूम मीटिंग की तकनीक से संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने नई दिल्ली से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को संघ के माध्यम से अभिनव कौशल के प्रशिक्षण देने की वे व्यवस्था करेंगे। ताकि फील्ड में पत्रकार बेहतर ढंग से काम कर सकें।
बैठक में प्रदेश महामंत्री अमोल श्रीवास्तव, प्रवीन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष,अमित आर्य जिला उपाध्यक्ष,अमित गुप्ता जिला महामंत्री, राजीव कुमार तहसील अध्यक्ष,वैभव मिश्रा,राजेश कुमार प्रशांत सिंह आदि पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।












