November 6, 2026 12:40 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बिहार में होगा शराबबंदी पर जनमत संग्रह

*बिहार में होगा शराबबंदी पर जनमत संग्रह*

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

फतुहा- बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इस पर राजनीतिक दलों की राय अलग अलग है । जन सुराज के प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर को ही सत्ता में आने पर शराब चालू करने का एलान कर दिया है । प्रमुख विपक्षी दल राजद भी शराबबंदी को फेल बता रही है । हम के नेता केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कई बार साफ साफ शब्दों में कहा है कि शराबबंदी सिर्फ गरीबो के लिए है लाखो लोग जेल जा चुके है । प्रेम यूथ फाउंडेशन बिहार में शराबबंदी को लेकर जनमत संग्रह करायेगा । फाउंडेशन के निदेशक देवानंद ने बताया कि जनमत संग्रह प्रथम चरण में पटना, गया, मुजफ्फर पुर एवं भागलपुर में होगा । शराबबंदी के पक्ष में है हा या ना में जवाब देना है । और पाँच कारण बताना है । उन्होंने बताया कि बिहार में शराबबंदी का नौ वर्ष बीत गया है और आज भी धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है वहीं सैंकड़ो लोगो ने जहरीली शराब के सेवन से काल के गाल में समा चुके है वहीं एसपी से लेकर थानेदार तक कि संलिप्तता शराब तस्कर के साथ उजागर हुई है । बिहार में शराब भूत की तरह है दिखता कही नही है और मिलता हर जगह है । शराब तस्करी से शराब माफिया अकूत सम्पत्ति जमा कर लिया । नीतीश कुमार ने शराबबंदी में ढील दिया है दो हजार जुर्माना देकर आसानी से छूट जा रहा है शराबी । जनमत संग्रह से प्राप्त सुझावों से राज्य सरकार को अवगत कराया जायेगा । 1 मई मजदूर दिवस के दिन से आरंभ होगी जनमत संग्रह । मौके पर समाज सेवी शिशुपाल कुमार, सुजीत कुमार, हिमांशु शर्मा, राउंसि कुमार, चंदन पटेल, सुनील कुमार, रंजन कुमार, अजय कुमार शामिल है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण