November 6, 2026 12:32 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

एसडीएम थांदला ने समग्र ई केवायसी कैम्प का निरीक्षण किया

झाबुआ थांदला माणक लाल जैन

 

*एसडीएम थांदला ने समग्र ई केवायसी कैम्प का निरीक्षण किया*

 

*संतोष जनक प्रगति नहीं होने पर सचिव और रोजगार सहायक का वेतन काटने के दिए निर्देश*

 

झाबुआ 18 अप्रैल 2025 थांदला अनुभाग मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तरूण जैन के द्वारा थांदला जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों मे आयोजित समग्र ई केवायसी कैम्प का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत झारनी मे समग्र ई केवायसी की प्रगति मात्र 36 प्रतिशत होने एवं विगत 15 दिवस की मात्र 12 समग्र ई केवायसी की प्रगति एवं अपेक्षित प्रयास नहीं किये जाने के कारण असंतोष व्यक्त किया जाकर ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव दिलीप डामोर का 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिये गये।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत झोसली के भ्रमण के दौरान समग्र ई केवायसी में प्रगति 15 दिवस मे मात्र 05 ई केवायसी की गई , प्रगति संतोष जनक नहीं होने एवं अपेक्षित प्रयास नहीं किये जाने के कारण ग्राम पंचायत सचिव सोनिया डामोर का 15 दिवस का वेतन एवं ग्राम रोजगार सहायक रतनसिंह डामोर का 07 दिवस का वेतन कटोत्रा करने के निर्देश दिये गये है।

भ्रमण के दौरान जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेन्द्र बराडिया व पंचायत समन्वयक अधिकारी कलसिंह डामोर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण