November 6, 2026 12:07 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जमुई बारात से लौट रही स्विफ्ट डिजायर वाहन महना के पास पेड़ से टकराई, जमुई के तीन युवकों की हुई मौत, एक घायल

जमुई बारात से लौट रही स्विफ्ट डिजायर वाहन महना के पास पेड़ से टकराई, जमुई के तीन युवकों की हुई मौत, एक घायल

रिपोर्ट अनमोल कुमार

जमुई शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे बारात से लौट रही स्विफ्ट डिजायर वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।इस दुर्घटना में जमुई के तीन युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से शनिवार की सुबह 8:00 बजे तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक युवकों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सिरचंद नवादा निवासी राजू गुप्ता के पुत्र बउआ गुप्ता, रिशु सिन्हा और कल्याणपुर निवासी विक्रम यादव के रूप में हुई है।जबकि घायल युवक की पहचान अमरथ गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से बारत अलीगंज प्रखंड के बेगवा गांव गई थी।बारात में शामिल होकर स्विफ्ट डिजायर वाहन से चारों युवक लौट रहा था।वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जैसे ही वाहन महना गांव के पास पहुंची इसी दौरान अचानक चालक को झपकी आ गया जिससे स्विफ्ट डिजायर वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और घटना स्थल पर ही तीन युवकों की मौत हो गई।जबकि एक युवक घायल हो गया।एक साथ तीन युवकों की मौत के बाद पूरे परिवार के साथ साथ इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है।इधर पुलिस तीनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी कर रही है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal