गाजियाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस की अपराध की रोकथाम ( Crime Prevention ) की दिशा में एक पहल- पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 20.04.25 को कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थानों में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों यथा- जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष, अन्य महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी का उद्देश्य अपने थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ जान पहचान एवं तालमेल स्थापित करते हुए सामंजस्य बनाकर जनता केंद्रित पुलिसिंग(Citizen Centric) को बढ़ावा देना है












