November 5, 2026 11:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने की जनसुनवाई, कहा: हर शिकायत का होगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

 

गर्मी और लू के प्रकोप से बचाव हेतु अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा—निर्देश

गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान पारिवारिक, राजस्व, नगर निगम, जीडीए, विद्युत विभाग, पीडब्लूडी, पुलिस विभाग, जल निगम, प्रदूषण सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी महोदय ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर समस्या का समयान्तराल में पूर्ण गुणवत्ता से निस्तारण किया जाये। उन्होने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जायेगा।
बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप से जनपदवासियों व यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी महोदय ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में जगह—जगह ठंडे पेयजल की व्यवस्था करना, प्रदूषण व गर्मी से रोकथाम हेतु सड़कों पर जल ​छिड़काव सहित गर्मी/लू से बचाव हेतु जन—जागरूकता फैलाई जाएं। स्वास्थ्य विभाग युद्धस्तर पर अपनी तैयारी रखें। उन्होने कहा कि गर्मी/लू से बचाव हेतु प्रत्येक स्तर पर हर सम्भव प्रयास किया जाये।
जनसुनवाई के दौरान एडीएम ई श्री रणविजय सिंह, एडीएम जे श्रीमती अंजुम बी. उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण