November 5, 2026 10:17 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आदर्श पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मूर्ति कला दिवस

आदर्श पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मूर्ति कला दिवस

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। कस्बा खेकड़ा के आदर्श पब्लिक स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस मनाया गया। आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आज मूर्तिकला की विरासत को संभालने वाले प्रजापति समुदाय का आभार प्रकट किया और इनसे मूर्तिकला के बारे में जानकारी ली व मूर्तियां बनाना और चाक चलाना सीखा। स्कूल की प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने बच्चों को बताया कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, जो अपना महत्व खोती जा रही है। इसके उत्थान की आवश्यकता है। मूर्तिकला के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है। अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस पहली बार 2015 में अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला केंद्र द्वारा मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस कला संस्कृति का एक महत्वपूर्ण उत्सव हैं। यह दिवस लोगों को सांस्कृतिक विरासत के महत्व के बारे में जागरूक कराने में और युवा पीढ़ी को कला व संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal