November 5, 2026 9:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रोहतास: सोन नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूबे, 2 को बचाया गया, दो बच्चियों की मौत; एक की खोजबीन जारी

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

रोहतास जिले के नौहट्टा के बांदू गांव में शनिवार की शाम नहाने गए पांच बच्चे डूब गए। जिनमें से दो का शव निकाला जा चुका है। जबकि एक बच्ची की खोजबीन जारी है। ग्रामीणों द्वारा डूबते दो बच्चों को बचाया गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांदू गांव के नरेश कहार के नवनिर्मित घर का गृह प्रवेश शुक्रवार 25 अप्रैल को था। गृहप्रवेश में कई रिश्तेदार आए थे। उन्हीं रिश्तेदारों में से पांच बच्चे पास के सोन नदी में शाम लगभग चार बजे नहाने चले गए। बताते हैं कि नहाने के क्रम में एक बच्ची गहरे पानी में चली गई व डूबने लगी। उसे बचाने में बाकी बच्चे गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने बच्चों को डूबते देखा तो कड़ी मशक्कत के बाद दो बच्चों को निकाल पाया। तबतक घटना की जानकारी नरेश कहार के घर मिल गई। बच्चों के डूबने की खबर से कोहराम मच गया। जुटे ग्रामीणों की सहायता से दो शवों को बाहर निकाला गया है। मृतकों में जपला झारखंड के अरविंद कहार की 12 वर्षीय मनीषा कुमारी है। वह अपनी नानी के घर गृहप्रवेश में आई थी। दूसरी मृतिका औरंगाबाद के मोहन चंद्रवंशी की 17 वर्षीय पुत्री रूचि कुमारी है। जो अपने जीजा के घर आई थी। जबकि 6 वर्षीय पलक कुमारी व 6 वर्षीय मोहित कुमार बचाया गया है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दिव्या कुमारी का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। बच्ची की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि दो बच्चियों का शव बरामद कर लिया गया है, तीसरे की तलाश जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण