November 5, 2026 9:28 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आरंभिक प्लेहाउस, गया में रेड डे मनाया गया

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया। सर्वे ऑफिस के निकट आरंभिक प्लेहाउस में रेड डे मनाया गया | सभी बच्चे लाल रंग की पोशाक में मनमोहक दिख रहे थे | सभी बच्चे विभिन्न- विभिन्न प्रकार के आकृति पहने नजर आ रहे थे जैसे वाटरमेलन, स्ट्रॉबेरी ,तो कोई गुलाब | स्कूल के निदेशक विनीत कुमार ने रेड डे के बारे में बताया कि लाल रंग हमारे जीवन में प्रेम का प्रतीक है और बच्चों को यह भी बताया कि हमें हमेशा आपस में मिल जुल कर प्रेम से रहना चाहिए | सचिव रजनीश कुमार ने बच्चों को बताया कि लाल रंग ,रक्त अग्नि ,प्रेम ,संवेदनशीलता आनंद ,शक्ति और नेतृत्व संकल्प के अर्थों से जुड़ा है | लाल रंग हमारे जीवन में शुभ संकेत देती है | प्राचार्य अलका सिंह ने बच्चों को बताया कि लाल रंग अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक भी है | अच्छी सेहत के लिए लाल रंग के रसीले फलों का सेवन बहुत आवश्यक होता है | ट्रैफिक लाइट में तीन रंग होते हैं लाल ,पीला और हरा जिसमें लाल रंग खतरे का प्रतीक होता है | व्यवस्थापक मृगांक सिंह ने बच्चों को बताया कि हिंदू धर्म में लाल रंग को शुभ माना जाता है और इससे सौभाग्य ,ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है | लाल रंग को खतरे और चेतावनी के संकेत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि ,यह दूर से भी दिखाई देता है | शिक्षिकाओं अनुपम सिंह, ज्योति ,स्नेह लता ,मीतू, वैष्णवी ,गुलिस्ता और नाजिया ने बच्चों को बताया कि लाल रंग को हिंदू संस्कृतियों में शुभ और शक्तिशाली माना जाता है जबकि कुछ संस्कृतियों में इसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है | डांस टीचर गौतम ने बच्चों को रेड देकर अवसर पर नृत्य करवाया और बच्चे भी खूब मस्ती करते नजर आ रहे थे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण