November 5, 2026 9:08 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उतरौला (बलरामपुर) डुमरियागंज मार्ग पर रात्रि दो छीतरपारा गांव के दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में शेषराम पुत्र मानिकराम की मौके पर मौत हो गई व झगरु पुत्र मतई गंभीर रूप से घायल हो गए।छीतरपारा गांव में झगरु की पुत्री की का विवाह था जिसमें वैवाहिक रस्म में प्रयोग होने वाला लकड़ी का पीढ़ा लाना भूल गए थे। उसी को लाने के लिए झगरु ने पिड़िया में फर्नीचर की दुकान चलाने वाले गांव के शेषराम को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीढ़ा लाने निकले थे । उसी दौरान अज्ञात वाहन गांव के सामने सड़क पर दोनों को रौंदते हुए निकल गई।एक घंटा बीतने पर दोनों नहीं पहुंचे तो परिवारजन खोजने निकले तो शेषराम मृत अवस्था में व झगरु घायलावस्था में पड़े मिले। घायल का बस्ती में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव मिश्र ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal