रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव ने रैणी उपखण्ड अधिकारी हरकेश मीना को आमजन के हित मे राजस्थान सरकार द्वारा चलाया जा रहा रास्ता खोलो अभियान के तहत खोहरा चौहान गांव के बीच का बास (मीणा मौहल्ला) से राजपूत बास की तरफ जाने वाली टहटड़ा से खोहरा चौहान राजपूत बास की और जाने वाली सड़क तक रिकॉर्ड का पुराना रास्ता है लेकिन अब कुछ ही समय से इस आम रास्ते को कुछ लोगो ने अवरुद्ध कर रोक दिया है इसलिए इस रिकॉर्ड के आमरास्ते को खुलवा कर चालू कराने के लिए संगठन की लेटरपेड पर रैणी उप जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर आमजन के हित मे अवगत कराया है इस पर रैणी उपखण्ड अधिकारी हरकेश मीना ने भी उक्त आम रास्ते को रिकॉर्ड के अनुसार खुलवाने के लिए आश्वासन भी दिया है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन को इस बारे मे खोहरा चौहान की पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी ने बताया था कि खोहरा चौहान के मीणा मौहल्ला बीच का बास मे बनवारी- खिलारी के घर के पास से होता हुआ हरबक्स्या के घर के पास से होता हुआ विश्राम के घर के पास होता हुआ रामसागर कुआ की गुणी के पास से होता हुआ सीधा ही राजपूत बास की तरफ जाने वाली पक्की सड़क जो टहटड़ा से खोहरा चौहान राजपूत बास की तरफ जा रही है उस सड़क तक रिकोर्डली आम रास्ता है लेकिन अभी कुछ समय से ही कुछ लोगो ने उक्त रास्ते को रोक दिया है इसलिए इस आम रास्ते को खुलवाया जावे इसकी ऐवज मे ही राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना ने रैणी उपखण्ड अधिकारी को आमजन के हित को ध्यान मे रखकर पत्र लिखकर अवगत कराया है जिस पर रैणी एसडीओ हरकेश मीना ने रास्ता खोलो अभियान मे शामिल कर उक्त रास्ते को खुलवाने का आश्वासन भी दिया है।












