November 5, 2026 8:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर टोलकर्मियो पर जानलेवा हमला व फायरिंग का 10 हजार रुपए का 01 ईनामी आरोपी गिरफ्तार व प्रयुक्त की जाने वाली कार भी बरामद की

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर टोलकर्मियो पर जानलेवा हमला व फायरिंग का 10 हजार रुपए का 01 ईनामी आरोपी गिरफ्तार व प्रयुक्त की जाने वाली कार भी बरामद की

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के राजगढ थानान्तर्गत दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर पिनान टोल टैक्स पर 10 अप्रैल 2025 की मध्य रात्रि को 5 युवको के खिलाफ टोलकर्मियो के साथ मारपीट और फायरिंग का मामला दर्ज कराया जिसकी जांच पड़ताल राजगढ पुलिस कर रही है और एक 10 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस सम्बन्ध मे अलवर एसपी संजीव नैन के निर्देशन मे राजगढ एसएचओ राजेश कुमार मीना ने मिडिया को बताया है कि 10 अप्रैल 2025 को परिवादी ने दर्ज कराया कि 09 अप्रैल 2025 को सायं 6 बजे एक लडका अपने दोस्तो के साथ टोल पर आया और टोल देने की कहने पर गाली गलोच कर गाड़ी को भगाकर ले गया तथा उसी रात 10 अप्रैल को मध्य रात्रि 12:06 के लगभग एक गाड़ी से अपने 04 अन्य साथियो के साथ आकर टोलकर्मियो पर जानलेवा हमला , तोडफोड व फायरिंग कर जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गए , इस तरह के अभियोग पंजिबद्ध कर डाक्टर प्रियंका एडिशनल एसपी ग्रामीण , मनिषा मीना राजगढ डीएसपी , राजगढ थानाधिकारी कोतवाल राजेश कुमार थाना राजगढ टीम द्वारा आसूचना संकलित कर कार्यवाही करते हुए 10 हजार रुपए का ईनामी आरोपी कपिल कुमार पुत्र हरिराम मीना निवासी – बैरावण्डा , उम्र – 20 साल को गिरफ्तार किया गया एवं घटना मे प्रयुक्त होने वाली कार को जब्त किया गया ।
पूर्व मे भी इस मामले णे दस हजार रुपए के ईनामी आरोपी शोकीन खान एवं संजय खान को गिरफ्तार व बाल अपराधी को इसी प्रकरण मे निरुद्ध किया जा चुका है ।
इस मामले मे गठित टीम राजेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी , अजित कानि. 2048 (विशेष भूमिका) , लोकेश कानि. 411 , रतन लाल कानि.2233 , राजवेन्द्र कानि.868 पुलिस थाना राजगढ (अलवर) ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal