November 5, 2026 8:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सड़कों की खुदाई के बाद इन सड़कों को अभी तक बनवाया नहीं सड़क को बनवाए जाने की मांग

रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)

हर घर पेयजल पहुंचाने की राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत सड़कों की खुदाई करके पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों के दुबारा न बनाए जाने से आम लोगों के अलावा नौनिहालों को स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही है। अभिभावक और बच्चे हो रहे हैं चोटिल ।
उतरौला आदर्श नगर पालिका परिषद के मोहल्ला गांधी नगर में स्थित स्कॉलर स्कूल और ईनामुअल स्कूल को जाने वाले सड़क की खुदाई हर घर जल योजना के अंतर्गत कर दिया गया।
पाइप लाइन भी डाल दी गई । सड़कों की खुदाई के बाद इन सड़कों को अभी तक बनवाया नहीं गया । जिससे आम लोगों को तो आवागम में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा ही है । बल्कि
पूरे दिन इन सड़कों से धूल उड़ने से आसपास को सांस लेने भी परेशानी हो रही है। ऊबड़ खाबड़ सड़कों से स्कूल आने जाने के दौरान अभिभावक और बच्चे चोटिल हो रहे हैं । जबकि जिलाधिकारी बलरामपुर के द्वारा पहले ही आदेश दिया जा चुका था कि हर घर जल योजना के दौरान खोदी गई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर पुनर्निर्माण करा दिया जाय ।
अभिभावक अमन गुप्ता,दीपक गुप्ता,मनोज कुमार गुप्ता, सायम मेंहदी,अली सज्जाद,तहजीबुल हसन,दीपक यादव, रक्षाराम यादव,नौशाद ,समेत तमाम अभिभावकों मोहल्लेवासियों ने डाक बंगला से बलरामपुर रोड तक और स्कॉलर स्कूल जाने वाली सड़क को बनवाए जाने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण