November 5, 2026 8:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मेधावी छात्रा फातिमा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बलरामपुर जिले में 8 वां स्थान प्राप्त किया

रोहित कुमार गुप्ता उतरौला/बलरामपुर
शिक्षा के क्षेत्र में अति पिछड़ा कहा जाने वाला ब्लॉक गैड़ास बुजुर्ग के जामिया बैतूल उलूम इंटर कॉलेज धरमपुर की मेधावी छात्रा फातिमा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बलरामपुर जिले में 8 वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने कालेज बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा 2025 में फातिमा ने 88.6% अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से कुछ भी असंभव नहीं है। इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टापर में शामिल हुई फातिमा को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। फातिमा ने कहा कि उनका लक्ष्य लक्ष्य डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है।
फातिमा ने कहा कि यह सफलता केवल मेरी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि जे बी इंटर कॉलेज के उत्कृष्ट शिक्षण स्तर, अनुशासित वातावरण और समर्पित शिक्षकों की देन है।
फातिमा की इस शानदार उपलब्धि पर प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। प्रधानाचार्य गयासुद्दीन खान ने कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन है। इस उम्र में अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देकर विद्यार्थी सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। विद्यालय ने शुरू से ही बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है।
केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास पर भी हम लगातार काम कर रहे हैं। हमारे समस्त शिक्षकगण का मार्गदर्शन और प्रेरणा फातिमा जैसे छात्रों के जीवन निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जे बी इंटर कॉलेज का यह आदर्श वातावरण छात्रों को अपने लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि
यह केवल एक शुरुआत है आगे भी इस कालेज के छात्र कठिन परिश्रम करते हुए न केवल जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
जे बी इंटर कॉलेज शिक्षा का वह केंद्र, जहाँ से भविष्य के चमकते सितारे निकल रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण