November 5, 2026 8:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

शांत मन ,स्वस्थ समाज आनन्दमय जीवन के लिए राजयोग का अभ्यास और आध्यात्मिकता जरूरी:- ब्रम्हाकुमारी बबीता दीदी

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सुपौल।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सिमराही बाजार के तत्वावधान में सिमराही के सब्जी हटिया के प्रांगण में शांत मन, स्वच्छ समाज और आनंदमय जीवन विषयक 3 दिवसिय राजयोग प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी, वार्ड पार्षद चंदू कुमार दास व्यवसायिक राजेश चौधरी, चंद्रमणि भगत,राधा कृष्णा शाह, जनार्दन गुप्ता ,बैद्यनाथ भगत मनोज चौधरी , ब्रह्माकुमारी निशा बहन, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी, नायक कुमार इत्यादियों ने संगठित रूप में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बबिता दीदी जी ने अपने उदबोधन देते हुए कहा सभी दुखों एवं समस्याओं का मूल देह अभिमान हैं।देह अभिमान के कारण ही काम, क्रोध,लोभ ,मोह ,अहंकार,ईर्ष्या, नफ़रत, आलस्य इत्यादि मनोविकार वश हो गया है। अतः इन पर विजय पाना जरूरी है। इसके लिए नित्य दिन राजयोग का अभ्यास करना जरूरी है। उन्होंने राजयोग की विधि बताते हुए कहा कि मन ,बुद्धि से परमात्मा को याद करना, उनके गुणों को गुणगान करना, अपने आचरण को श्रेष्ठ बनाना ,कर्मयोगी बनना ही राजयोग है।

राजयोगिनी बबीता दीदी जी ने कहा समाज में जब अनेक विकृतियां पैदा होती है ।तब स्वयं निराकार परमात्मा का अवतरण इस धरा पर होता है ।उन्होंने बताया आध्यात्मिकता ही सद्गुणों का स्रोत है। जब तक जीवन में आध्यात्मिकता नहीं अपनाते हैं कब तक जीवन में मानवीय मूल्य नहीं आ सकता है। उन्होंने कहा परमात्मा शिव ने ज्ञान का कलश माता और बहनों को देखकर फिर से संसार में फैले हुए काम, क्रोध, लोभ, मोह ,अहंकार इत्यादि आसुरी संस्कारों को संघार कर इस सृष्टि में देव मानव बनाने का कार्य परमात्मा माता बहनों के द्वारा करा रहे हैं।

उक्त कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमार किशोर भाई जी ने किया। मौके पर वार्ड पार्षद चंदू कुमार दास, व्यवसायिक राजेश चौधरी, चंद्रमणि भगत, राधा कृष्णा शाह, जनार्दन गुप्ता ,बैद्यनाथ भगत मनोज चौधरी , ब्रह्माकुमारी निशा बहन, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी,
किशोर भाईजी इत्यादि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।अंत में सभी को प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम संपन्न किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण