November 5, 2026 8:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गया जिला में संविधान बचाओ यात्रा सह जनसभा का आयोजन

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया। संविधान बताओ यात्रा का नेतृत्व बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया। यात्रा के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजेश राम ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गया चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है।इस व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जन सभा की अध्यक्षता कांग्रेस नेता अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया।

मौके पर आजाद पार्क में संविधान बचाओ यात्रा का जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज संविधान बचाने के मुद्दे को लेकर हम लोग इकट्ठा हुए हैं। भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। इस पदयात्रा का संदेश संविधान की सुरक्षा है। जय बापू, जय भीम, जय संविधान के मुद्दे पर हम इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने भाजपा पर गांधी और बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पिछले दस वर्षों से धर्मनिरपेक्ष संविधान को सांप्रदायिक करने का बीड़ा उठाए हुए है। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस चुनाव में भी जनता ने संविधान बचाने के मुद्दे पर विपक्ष को साथ दिया। जनता ने भाजपा के 400 पार के नारे को ध्वस्त कर दिया। यह परिणाम सीधा संदेश है कि देश की जनता भी मान चुकी है कि संविधान खतरे में है। संविधान में प्रदत्त अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय को जिस तरीके से चुनौती देने का काम किया जा रहा है, जांच एजेंसियों का जिस तरह प्रयोग किया जा रहा है, इसका सीधा मतलब है कि संविधान के अधिकारों का पालन न करते हुए अपनी मनमर्जी की जा रही है। इसी के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सभी लोग संविधान के संदेश को लेकर सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलकर देश को संदेश दे रहे हैं कि देश संविधान से चलेगा।
मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद तारिक अनवर, बरिष्ठ कांग्रेस नेता, शकील अहमद, पूर्व मंत्री, अवधेश सिंह, के अलावे मोतीलाल शर्मा, अजय चौधरी, जमालुद्दीन भल्लू,जिलाध्यक्ष, संतोष कुशवाहा, सुशील पहली, नगर निगम के मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर चिन्ता देवी, कांग्रेस नेता अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, रजनीश कुमार झुना आदि ने संविधान बचाओ यात्रा का नेतृत्व किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण