*बन्नाराम मीना ने बुधवार को ढिगावडा , पाटन व नवलपुरा का दौरा कर 9 मई को होने वाले सांसद संवाद कार्यक्रम की तैयारियो का जायजा लिया*
*मीना के साथ इस दौरान रैणी-राजगढ प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार कैलाश चन्द मेहरा और राजगढ एसएचओ राजेश कुमार भी साथ मे रहे*
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर सांसद संवाद कार्यक्रम (केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव का) कल शुक्रवार 09 मई को राजगढ के ढिगावडा मे तथा रैणी के पाटन व नवलपुरा मे आयोजित होगा।
इसी क्रम मे बुधवार को भाजपा से विधायक प्रत्याशी रहे बन्नाराम मीना ने उक्त तीनो जगह पर जाकर सांसद संवाद कार्यक्रम की तैयारियो का बारीकी से जायजा लिया और सम्बन्धित पंचायत प्रशासक (पूर्व सरपंच) सहित अनेक गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा बन्नाराम मीना ने सरकार की जनहित योजनाओ के बारे मे भी समझाया एवं जनसमस्याऐ भी नोट की और सांसद संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री यादव को क्षेत्रीय जनहित समस्याओ के बारे मे अवगत कराने के आमजन को आश्वस्त किया और सम्बन्धित पंचायत प्रशासन को भी सांसद संवाद कार्यक्रम आयोजन के लिए विशेष रूप से तत्पर रहने का सुझाव दिया ।
मिडिया को यह सारी जानकारी बन्नाराम मीना के कार्यकर्ता बलराम बालोत के द्वारा दी गई है।












