November 5, 2026 8:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ब्लैक आउट का घेरा, पटना में अंधेरा

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना।7 में 2025 को ब्लैक आउट के मॉक ड्रिल में पटना सिविल डिफेंस में एक इतिहास रच दिया। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक एवं वार्डन राजधानी के नगर निगम क्षेत्र में ब्लैक आउट करवाने में सेवा और सहयोग की मिसाल कायम की। ठीक 6:58 पर राजधानी के कई हिस्सों में सायरन की आवाज गूंजी और संपूर्ण राजधानीवासी 7:00 बजे अपने घरों की बत्ती गुल कर कर दिया। राजधानी पटना पूरी तरह अंधेरे में डूब गया।
मेरे नेतृत्व में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक एवं वार्डन चिलचिलाती धूप में कंकड़बाग कॉलोनी, हनुमान नगर, चित्रगुप्त नगर ,अगम कुआं रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाके पहाड़ी, छोटी पहाड़ी जकरियापुर पटना सेंट्रल स्कूल इत्यादि इलाके के घनी आबादी वाले सैकड़ो घरों को ब्लैक आउट की जानकारी दी।
इस ब्लैक आउट अभियान में मॉल अपार्टमेंट अस्पताल, दुकानदार ,नगर सेवा के बस चालको ,ऑटो चालक ,होटल में खाना खाने वाले तथा आम आदमियों को ब्लैक आउट की जानकारी दी।
इस जन जागरूकता अभियान में पटना सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्यामनाथ सिंह, वार्डन अरुण कुमार ,मयंक शेखर ,राज किशोर सिंह , रूनम कुमारी ,आपदा मित्र समीक्षा रानी, हरेंद्र नाथ ,रंजन कुमार ,राजेश कुमार ,अजीत, कुमार यादव ,राजीव गंगोल रंजन कुमार ,अनिल खन्ना ,सामंत प्रत्येक ,सरदार मनोहर सिंह, सीताराम राय ,दिनेश कुमार इत्यादि ने सक्रिय भूमिका निभाया।
अगम कुआं थाना के अपर थाना अध्यक्ष सीटू कुमारी निधि इस अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।। मैं स्वयं अगमकुवाँ थाना के पेट्रोलिंग गाड़ी पर शाम के 6:30 से 7:30 बजे तक ब्लैक आउट के उद्घोषणा का जीरो माइल पर मोर्चा संभाल रखा था सिविल डिफेंस के वार्डन में शाम में 7:00 बजते है सड़क से गुजर रहे तमाम वाहनों को रोक कर उसके लाइट ऑफ कर दिया गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण