November 5, 2026 8:53 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जीवन विद्या आधारित 8 दिवसीय प्रसन्नचित्त कार्यशाला संपन्न

‌‌‌
रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया।अष्टांग योग केंद्र रेड क्रॉस गया के तत्वाधान में 8 दिवसीय मध्यस्थ दर्शन, जीवन विद्या आधारित Happiness workshop का आयोजन 03 से 10 मई तक किया गया जिसका समापन आज हो गया। इस वर्कशॉप में शहर के काफी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस बार Neet की परीक्षा में शामिल होने वाली रितिका ने बताया कि इस workshop में शामिल होना, मेरे लिए काफी सहयोगी रहा, उसने बताया कि neet का परीक्षा देने के बाद उसके रिजल्ट से संबंधित काफी तनाव महसूस कर रही थी, की पता नहीं क्या होगा, लेकिन workshop में भाग लेने के बाद self confidance बढ़ गया, डर खत्म हो गया, अब समझ में आया कि मैने अपना बेस्ट दिया, अब जो होगा, अच्छा होगा। इसी तरह पारा मेडिकल के विद्यार्थी रौशन ने कहा कि मेरे अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। सुख पूर्वक संबंधों में जीने का ज्ञान सीखा ,जो जीवन पर्यन्त काफी उपयोगी होगा। सोनल जो graduation की परीक्षा दी है, उसने बताया कि मूल्यों को जाना, जैसे विश्वास क्या होता है। कीमत और मूल्य में क्या अंतर है, मानना नहीं, जानना है, जानने के लिए जांचना होता है, जांचना स्वनिरीक्षण, परिक्षण, सर्वेक्षण पूर्वक होता है। सोनाली जो gradution फाइनल की छात्रा है, उसने बताया कि पहले मैं सब कुछ , खुश होने के लिए करती थी, लेकिन जीवन विद्या में आकर सिखा की जब हम कुछ भी खुश होकर करते है तो अपने लिए भी सुखदाई होता है और दूसरे के लिए भी। इसलिए समझदार होना सबके लिए जरूरी है। और मैं समझदार होने के लिए अध्ययन करूंगी। प्रकाश, जो व्यवसाय करते है, उन्होंने कहा कि wokkshop में भाग लेने के बाद सकारत्मक सोचने लगा हूं, जिंदगी बहुत खूबसूरत है, इसे पूरी तरह समझना है जीना है।इस तरह से काफी छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। मध्यस्थ दर्शन जीवन विद्या के अध्येता आचार्य नवीन के कहा कि workshop हर रविवार को संचालित किया जाएगा।समय समय पर फिर से 8 दिवसीय workshop का आयोजन होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण