November 5, 2026 9:10 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

विश्व रेडक्रास दिवस 8 मई अंतर्गत साप्ताहिक शृंखला में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

झाबुआ माणक लाल जैन

झाबुआ, 10 मई 2025 राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में विश्व रेडक्रास दिवस 8 मई की साप्ताहिक शृंखला में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत जन जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारम्भ सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ एम एल मालवीय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली राजवाड़ा से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला अस्पताल पहुंची। नर्सिंग कॉलेज झाबुआ की छात्राओं ने नशा मुक्ति एवं नशे से हानि एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर तम्बाकू निषेध कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ देवेंद्र भायल, डीपीएम आर आर खन्ना, अस्पताल मैनेजर अखलेश बघेल, एम एन्ड ई अधिकारी प्रणय टेम्परे एवं नर्सिंग ट्युटर एवं छात्राएं, सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal