November 5, 2026 9:18 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

या देवी सर्वभूतेषु…मातृ दिवस पर सीएम योगी ने पोस्ट किया मां के साथ तस्वीरों का वीडियो,यूं दी बधाई

 

लखनऊ।आज मातृ दिवस पर बेटे-बेटियां अपनी मां को प्यार भरे संदेश दे रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी को मातृ दिवस की बधाई दी है।इसके साथ ही सीएम ने अपनी माताजी के साथ खुद की तस्वीरों का एक वीडियो भी पोस्ट किया।वीडियो के जरिए सीएम ने मातृ दिवस के अवसर पर सभी मातृ शक्ति का वंदन-अभिनंदन किया।मां के साथ सीएम ने पहली तस्वीर पर लिखा है-मां परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु।

अलग-अलग अवसरों पर ली गईं सीएम योगी और उनकी माताजी सावित्री देवी की अगली तस्वीरों पर कोटेशन में मां को संस्कारों की प्रथम शिल्पकार और हमारी जीवनदायिनी बताते हुए सीएम ने मां के आशीष को सुरक्षा कवच और मां के सानिध्य को सर्वोत्तम वरदान बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी ने पोस्ट कर कहा कि या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै नमो नमः।। मातृ दिवस की समूची मातृशक्ति एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु मां, संस्कारों की प्रथम शिल्पकार होती है। मां हमें जीवन देने के साथ ही उसे अर्थमय भी बनाती है। समस्त मातृशक्ति का वंदन-अभिनंदन।

बता दें कि सीएम योगी का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ था।इनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण