November 5, 2026 9:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उतरौला बलरामपुर ने इस वर्ष कक्षा 12 और कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता हासिल की

रोहित कुमार गुप्ता उतरौला

(बलरामपुर) टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उतरौला बलरामपुर ने इस वर्ष कक्षा 12 और कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं, जिससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ है।
इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा में प्राची कौशल ने 88.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर्स लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सृष्टि शर्मा ने 88% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई तो मोहम्मद हैदर 82.2% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
कक्षा 12 में अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं में अरुण कुमार 79%, ओवैश रजा 78.2% तथा शिव प्रताप 78% है।
कक्षा 10 में कृष्णा कुमार ने 83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई, जबकि शगुन गुप्ता ने 82.5% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं विकास मौर्य 81% अंक प्राप्त कर तीसरे और इशिका सोनी 80.5% अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रही।
विद्यालय के डायरेक्टर, सैफ अली ने इस अवसर पर कहा, “हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। यह उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। मैं सभी टॉपर्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ और भविष्य में भी इसी तरह की सफलता की कामना करता हूँ। हम हमेशा अपने छात्रों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने कहा, “हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा 12 और कक्षा 10 के टॉपर्स ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह सफलता विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। मैं अपने सभी छात्रों को उनके मेहनत और प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूँ।”
विद्यालय की इस सफलता से न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि यह विद्यालय के समग्र शिक्षा स्तर को भी दर्शाता है। इस सफलता के साथ ही विद्यालय ने एक और अध्याय जोड़ा है जो आने वाले वर्षों में और भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण