November 5, 2026 9:55 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

विद्युत विभाग के रैणी सहायक अभियंता ने बिजली चोरी का किया औचक निरीक्षण , बीसीआर भरी

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के
गढ़ीसवाईराम रैणी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अकबर सिंह के नेतृत्व में गढ़ीसवाईराम कस्बे में बुधवार दोपहर बिजली चोरी का औचक निरीक्षण कर बीसीआर भरी गई।
सहायक अभियंता अकबर सिंह ने बताया कि गढ़ीसवाईराम में रूटीन चेकिंग की गई जिसमें मौके पर मुकेश बागड़ी पुत्र ईश्वर बागड़ी निवासी गढ़ीसवाईराम के पुलिस चौकी के पास बने मकान पर विद्युत पोल से बिना मीटर के विद्युत चोरी करते पाया गया जिसका लोड करीबन 2 किलो वाट के आसपास का था।
जिसका राजस्व निर्धारण कर लगभग 42 हजार रुपए की पेनल्टी लगा कर बी सीआर बनाई गई ।
इसके अलावा गढ़ीसवाईराम कोली मोहल्ले में डिफेक्टिव मीटरो की जांच की गई आगे भी बिजली चोरी को लेकर सख्त अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान कनिष्ठ अभियंता तेज सिंह मीणा , टेक्नीशियन प्रथम सूरजभान सैनी , लाइनमैन हरकेश मीणा द्वारा चेकिंग में सहयोग किया गया।
मिडिया को यह सारी जानकारी गढ़ीसवाईराम से रैणी बिजली विभाग के एईएन अकबर सिंह के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal