November 5, 2026 9:54 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पिटोल जैन मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव व पुलिस कप्तान का सम्मान समारोह आयोजित

झाबुआ (पिटोल) माणक लाल जैन

झाबुआ – पिटोल जैन मंदिर में मूर्ति व चोरी होने के पश्चात, पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश करते हुए चोरों को पकड़ा और मूर्ति भी जब्त की । इसी खुशी में सकल जैन समाज ने पिटोल जैन मंदिर में प्रभु श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की पुनः प्रतिष्ठा महोत्सव एवं गौतम स्वामी प्रभु की प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया व साथ ही पुलिस की तत्परता के लिए पुलिस कप्तान और सहयोगीयो का सम्मान समारोह पिटोल जैन मंदिर पर आयोजित हुआ ।

जानकारी अनुसार पिटोल जैन मंदिर में 10-11 अप्रैल की रात्रि में लीला-शांति जयंत विहार धाम, छोटी पिटोल पर चोरों ने मंदिर से नगदी राशि के अलावा मूलनायक भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ की पाषाण प्रतिमा एवं गौतम स्वामी की मूर्ति की भी चोरी हुई थी इस चोरी को लेकर सकल जैन समाज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया था और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की । पुलिस कप्तान द्वारा पिटोल चौकी प्रभारी व टीम को निर्देश दिए गए, जल्द से जल्द चोरी को ट्रेस किया जाए । पिटोल पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की गई व जांच प्रारंभ की गई । इसी बीच चोरी की गई भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ की पाषाण प्रतिमा व गोतम स्वामी की मूर्ति चोरों से जब्त की गई । मूलनायक भगवान की मूर्ति की मिलने की खबर से जैन समाज में खुशी की लहर थी और मूर्ति भी बिना खंडित प्राप्त होने पर जैन समाज ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करने और मूलनायक भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को पिटोल जैन मंदिर पर रखा गया ।

सुबह करीब 9 बजे पिटोल जैन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ।  राष्ट्रीय मिडीया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की युगप्रभावकाचार्य पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी म.सा की पावन प्रेरणा से लीला – शान्ति जयन्त विहार धाम जिनालय की प्रतिष्ठा 1जुलाई 2022 को गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म सा आदि ठाणा की निश्रा मे हुई थी ।लेकिन कुछ दिन पुर्व श्री दादा नागेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की मूर्ति व अन्य मूर्तिया के चोरी हो जाने के बाद वापस पुलिस प्रशासन की सहायता से मिलने पर जिनालय मे बुधवार को पून: प्रतिष्ठा करने हेतु गच्छाधिपति श्री की आज्ञा से मुनिराज प्रत्यक्ष रत्न विजय जी म.सा व मुनिराज पवित्र रत्न विजय जी म.सा आदि ठाणा -2 की पावन निश्रा में प्राण प्रतिष्ठा‌ कार्यक्रम आयोजित हुआ। भंडारी परिवार झाबुआ व श्रीसंघ विनती के बाद द्वयमुनि भगवंतो ने उग्र विहार कर पिटोल प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान की। प्राण प्रतिष्ठा‌ पश्चात विहार मे सेवा दे रहे परम गुरूभक्त मीत बरमेचा झाबुआ व मुमुक्ष जैन रम्भापुर का बहुमान किया । परिषद के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की आज प्रतिष्ठा महोत्सव मे विधीकारक हेमन्त वेदमुथा मक्सी ने विधी विधान से प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई‌। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल का जैन समाज द्वारा मोतियों की माला से सम्मान किया गया।तत्पश्चात सकल जैन श्रीसंघ अध्यक्ष मनोहर लाल भंडारी ने स्वागत भाषण दिया तथा बताया कि पिटोल जैन मंदिर में चोरी होने के बाद जब इस बात की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी , तो तत्काल उन्होंने टीम में गठित कर , जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए । उनके इस सहयोगात्मक रवैया के कारण ही मूल नायक भगवान की मूर्ति का पता लग पाया है । कार्यक्रम मे मन्दिर मे चोरी हुई मुर्ति मिलने पर पुलिस प्रशासन झाबुआ का लाभार्थी परिवार भंडारी परिवार , तेरापंथ सभा अध्यक्ष मितेश गादिया, स्थानक संघ अध्यक्ष प्रदीप रूनवाल द्वारा सर्वप्रथम कुमकुम तिलक लगाकर अभिवादन किया गया । पश्चात शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । तत्पश्चात पिटोल चौकी  प्रभारी अशोक बघेल का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इसके बाद पिटोल चौकी टीम का शाल , श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । पुलिस कप्तान ने उपस्थित जनों को संबोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज जैन ने किया व आभार जय भंडारी ने माना ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण