November 5, 2026 10:29 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दहेज को लेकर नवविवाहिता की हुई हत्या

 

पुलिस जुटी जांच में, ससुराल पक्ष के सभी लोग हुए फरार

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सहरसा के सोनवर्षा कचहरी थाना इलाके मे एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जंहा मृतक के सुसराल पक्ष द्वारा उसका दाह संस्कार रात के अंधेरे मे किया जा रहा था। जिसकी सुचना पर पुलिस ने शमशान से शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई मे जुटी है। पुलिस को पहुँचता देख सुसराल पक्ष मौके से फरार हो गया है। मृतका की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव वार्ड 03 निवासी मिथलेश कुमार उर्फ उजरा की 21 वर्षीय पत्नी आँचल कुमारी के रूप हुई है। मृतका के शव को अमरपुर गांव के निवासी रामकुमार ठाकुर के खेत मे रात करीब एक बजकर 5 मिनट मे बरामद पुलिस ने किया है। मृतका के माँ पिता दिल्ली मे रहते है। मृतका के पति सेलून चला कर परवरिश किया करते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार के रात करीब 10 बजे उसकी अचानक संदिग्ध मौत हुई है। जिसके बाद सुसराल वालो ने मृतका के मायके वालो को सुचना दिए ही रात के अंधेरे मे दाह संस्कार मे लग गए और रात करीब एक बजे खेत मे उसको जलाया जा रहा था। लेकिन ऐन वक्त पर अज्ञात ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। जिसके बाद पुलिस के पहुँचते ही सभी फरार हो गए। सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने कहा कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतका के मायके वालो को सुचना दी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आ सकेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण