November 5, 2026 10:31 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

खेलों इंडिया यूथ गम्स – 25 के प्रतिभा को जिलाधिकारी, अलंकृत पांडे ने सम्मानित किया

खेलों इंडिया यूथ गम्स – 25 के प्रतिभा को जिलाधिकारी, अलंकृत पांडे ने सम्मानित किया

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहार के पाँच जिलों में 04 से 14 मई, 2025 तक आयोजित “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025” में देश भर के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपना कौशल दिखाया। इस राष्ट्रीय मंच पर जहानाबाद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को दो महत्त्वपूर्ण पदक दिलाए—एक स्वर्ण और एक कांस्य।
जहानाबाद की ओर से भारोतोलन में आठ सदस्यीय दल (कोच सहित) तथा रग्बी (अंडर 18 बालिका वर्ग) में एक खिलाड़ी ने प्रतियोगिता में भाग लिया। आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने विजेता खिलाड़ियों—रग्बी की स्वर्ण पदक विजेता सलोनी कुमारी और भारोतोलन की कांस्य पदक विजेता उज्ज्वल कुमार से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को वानावर गुफा से प्रेरित प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कोच एवं परिजनों को भी शॉल भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई। जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, कोच की समर्पित प्रशिक्षण प्रणाली तथा परिजनों के सहयोग का परिणाम बताया।
सलोनी कुमारी, जो अमैन पंचायत, थाना परस बिगहा, जहानाबाद की निवासी हैं, ने 9 मई को पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंडर 18 बालिका रग्बी फाइनल मैच में बिहार टीम को स्वर्ण पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई। सलोनी, अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं और अमैन क्षेत्र में कई युवा रग्बी में प्रशिक्षणरत हैं।
वहीं उज्ज्वल कुमार, एनवा पंचायत निवासी एवं कोच मनीष कुमार के निर्देशन में खेलो इंडिया स्माल सेंटर, जहानाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने 102 किग्रा भार वर्ग में 216 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह पदक बिहार टीम का भारोतोलन विधा में एकमात्र पदक है।
जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर जिले के युवाओं से कम-से-कम एक खेल विधा से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि “खेल न केवल उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं, बल्कि मानसिक तनाव से निपटने का भी प्रभावी माध्यम हैं। रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण