November 5, 2026 10:31 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आईटीआई में प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए पंजीयन 31 मई 2025 तक

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*आईटीआई में प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए पंजीयन 31 मई 2025 तक*

 

झाबुआ, 16 मई 2025 जिले में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित एक/दो वर्षीय इंजीनियरिंग/नॉन इंजीनियरिंग कौशल पाठ्यक्रमों में प्रवेश सत्र 2025-26 के लिये निर्धारित सीटों पर प्रवेश हेतु 31 मई 2025 तक पंजीयन की प्रक्रिया प्रचलित है। आईआईटी में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल https://mpiticounseling.co.in/ पर 31 मई तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के पश्चात् अभ्यर्थियों को च्वॉइस फिलिंग करना होगा तथा इच्छित संस्थाओं एवं ट्रेड्स के क्रम का चयन 31 मई तक कर सकेंगे। पोर्टल पर पंजीकृत आवेदकों के लॉगइन पर 05 जून 2025 को कॉमन रैंक प्रदर्शित की जाएगी।

आईटीआई में संचालित ट्रेड-फिटर, मशीनिष्ट , मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, स्टेनो हिन्दी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असि‍सटेन्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा इलेक्ट्रीशियन में प्रवेश हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वी कक्षा उत्तीर्ण एवं ट्रेड- स्वीइंग टेक्नो‍लॉजी हेतु 8वी कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

आवेदक अपने पंजीयन एवं च्वॉइस फिलिंग में दी गई जानकारी में यदि कोई त्रुटि सुधार करना चाहते हैं तो ईमेल mpiticounseling2025@gmail.com के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन क्रमांक व अंक सूची के आधार पर 6 जून से 8 जून तक सुधार करा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में शासकीय आईटीआई में स्थापित हेल्पडेस्क पर सम्पर्क कर सकते है

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण