November 5, 2026 10:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

वार्ड पार्षद पर चचेरी बहू ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, रिश्ता हुआ तार तार

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

. बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज में एक ससुर द्वारा रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है । नरकटियागंज में एक वार्ड पार्षद पे उसकी चचेरी बहु ने ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा हैं। उसने बताया कि वार्ड पार्षद सर्वेश वर्मा ससुर ने वीडियो दिखाकर बहु को ब्लैकमेल किया और फिर घटना को अंजाम दिया. पीड़िता शिकारपुर थाने में पहुंच पुलिस को अपनी आपबीती बताई. दिए आवेदन में महिला ने वार्ड पार्षद समेत तीन लोगों को आरोपित किया है. पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले वह किसी लड़के से वीडियो कॉल से बातचीत करती थी. उस लड़के ने उसके कुछ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वार्ड पार्षद के हाथ वो वीडियो लग गया, जिसका उसने गलत फायदा उठाया.और जबरन दुष्कर्म किया इसके बाद पुनः 13 मई को दोपहर करीब 12 बजे पति के नहीं रहने पर वार्ड पार्षद घर में घुस गया और डरा धमकाकर संबंध बनाने का प्रयास करने लगा. जिसका पीड़िता ने ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया.
मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया हैं ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण