November 5, 2026 10:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिलाधिकारी श्री दीपक ​मीणा के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील दिवस सम्पन्न

 

तीनों तहसीलो में कुल 142 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 14 का निस्तारण

गाजियाबाद। शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

मोदीनगर तहसील: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 03 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम श्री निखिल चक्रवर्ती, एसीपी मोदीनगर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सदर तहसील: एडीएम सिटी श्री गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 09 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर श्री अरूण दीक्षित, तहसीलदार श्री रवि सिंह, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोनी तहसील: एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में लोनी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 37 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम लोनी, तहसीलदार लोनी, नगर पालिका, पुलिस विभाग सहित अन्य​ विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस प्रकार तीनों तहसीलों में मोदीनगर 51, सदर 54 व लोनी में 37 शिकायतें प्राप्त हुई। कुल प्राप्त 142 शिकायतें में से 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अध्यक्ष महोदय द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण