November 5, 2026 10:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मानदेय बढ़ोतरी एवं रेगुलर ड्यूटी को लेकर पटना सिविल डिफेंस ने लगाया गुहार

*मानदेय बढ़ोतरी एवं रेगुलर ड्यूटी को लेकर पटना सिविल डिफेंस ने लगाया गुहार*

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

पटना सिविल डिफेंस ने सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों एवं वार्डन के मानदेय में बढ़ोतरी एवं रेगुलर ड्यूटी को लेकर आज अगमकुआं की पहाड़ी में स्थित सेंट डोमिनिक प्राइवेट स्कूल में एक बैठक कर सरकार से दिल्ली सिविल डिफेंस की तर्ज पर मानदेय देने और रेगुलर ड्यूटी पर लगाने की गुहार लगाई है।

इस बैठक की अध्यक्षता पटना सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने किया। गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में पाक परस्त आतंकवादियों द्वारा सैलानियों की सामूहिक हत्या के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में संपूर्ण देश में सिविल डिफेंस की सक्रिय भूमिका रही। हवाई हमले के दौरान ब्लैक आउट करने से लेकर सायरन बजाने का काम सिविल डिफेंस के द्वारा किया गया।

पटना सिविल डिफेंस ने भी इस दरमियान स्थानीय नागरिकों के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया और राजधानी पटना में आयोजित ब्लैक आउट को सफल अंजाम दिया।

इस बैठक को वार्डन सीताराम राय, अरुण कुमार हरेंद्र नाथ, अनिल खन्ना,विकास कुमार, दिनेश कुमार, मयंक शेखर,संजय पासवान ,श्याम नंदन चौरसिया ,अशोक कुमार,,

रामकुमार इत्यादि ने संबोधित किया।

सेंट डोमिनिक स्कूल के डायरेक्टर अनमोल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

बैठक में सिविल डिफेंस में नए स्वयंसेवकों को भी जोड़ने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पटना में सिविल डिफेंस के लगभग 20000 नए वालंटियर जुड़ने की सरकार की योजना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण