November 5, 2026 10:17 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

*नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

समस्तीपुर।नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत पोदार इंटरनेशनल स्कूल समस्तीपुर में नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यशाला,शपथ समारोह एवं मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र,समस्तीपुर द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने

अखौरी नील किशोर सिन्हा ने की।मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के परामर्श दाता अमित कुमार वर्मा ने कहा नशा हमारे समाज की एक जटिल समस्या बन चुका है, जो दिन-प्रतिदिन और गहरी होती जा रही है। यह न केवल एक व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा प्रभाव डालता है। नशा, चाहे वह शराब, सिगरेट, ड्रग्स, या डिजिटल नशा हो, व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बर्बाद करता है।ईडन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार ने कहा कि नशा करता है हमरा सर्वनाश ।अधिवक्ता सह एन जी ओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि जो युवा लोग लगातार मादक द्रव्यों का सेवन करते हैं, उन्हें अक्सर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें शैक्षणिक कठिनाइयाँ, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ (मानसिक स्वास्थ्य सहित), साथियों के साथ खराब संबंध और किशोर न्याय प्रणाली में भागीदारी शामिल हैं ।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल चंदन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण