उतरौला (बलरामपुर ) उतरौला मुख्य बाजार में 21मई को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष फ़रिन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए अलग अलग जिम्मेवारी दी गई। इसमें तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर अधिक से अधिक जन सहभागिता बढ़ाने के लिए बैठक में चर्चा की गई। मौके पर विधान सभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता,शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह,जिलाउपाध्यक्ष रमेश जयसवाल,सीबी माथुर,ओमप्रकाश गुप्ता,विश्व हिंदू परिषद दीपक चौधरी,धर्म ध्वजाधारी विशाल गुप्ता,राष्ट्रीय स्वयं सेवक राजेश गुप्ता,आर्यन कुमार आलोक कुमार,दीपक गुप्ता ,दुर्गेश बाल्मीकि ,सुरेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव,नीरज गुप्ता सभासद,राहुल राज गुप्ता,भाजपा युवा प्रहलाद सोनी,संतोष श्रीवास्तव,राजकुमार कौशल,लकी पटवा,संतोष पटवा,आयुष जयसवाल समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।












