November 5, 2026 10:05 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

म.प्र.लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण ना करने पर अर्थदंड अधिरोपित किया

झाबुआ माणक लाल जैन

कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली गई

 

झाबुआ, 20 मई 2025 कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ संतुष्टिपूर्वक बंद कराए और प्रयास करे कि सीएम हेल्पलाइन में जिले की रैंक में सुधार किया जा सके। जिन अधिकारियों की रैंकिंग कम हैं उन्हें प्रगति लाने के निर्देश दिए। नॉन अटेंडेंट शिकायतों वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। शिकायतों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्वक निराकृत किए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर द्वारा मध्यशप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत अधिसूचित सेवाओ के आवदेनो को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण ना करने पर जिले में पदस्थ विभिन्ने विभागो के पदाभिहीत अधिकारियो पर अधिनियम के प्रावधानो के अनुसार अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। कुल 10 पदाभिहीत अधिकारियों प्रत्येक पर 500/- रुपये का इस प्रकार कुल 5 हजार रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित कर सख्त चेतावनी दी गई कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के आवेदनो को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करे, समय सीमा में निराकरण ना करने पर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर अवंधती प्रधान एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण