मन्दसौर माणक लाल जैन
पुण्य सम्राट युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म सा के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वर म सा व आचार्य श्रीमद्विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म सा की आज्ञानुवर्ती व साध्वीश्री अनंतदृष्टा श्रीजी म सा एवं साध्वीश्री मयुरकला श्रीजी म सा की सुशिष्या साध्वीश्री सुपार्श्वनिधी श्रीजी म सा आदि ठाणा 4 दिनांक 21 मई को सुबह श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ से विहार कर आलोट श्रीसंघ मे पधारेगे।वहां से 22मई को विहार कर ताल व 23 मई को श्री अष्टापद तीर्थ मे कुछ दिन स्थिरता रहेगी ।अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की साध्वीश्रीजी का आगे का विहार रोजाना, रिंगनोद, जावरा होते हुवे 3 जून को हतनारा नगर मे प्रवेश रहेगा । साध्वीश्री की निश्रा मे श्री चन्द्रप्रभु स्वामी जिनालय के शिलान्यास का कार्यक्रम होगा। साध्वीजीश्री का 2025 चातुर्मास खाचरोद मध्यप्रदेश हेतु चातुर्मास मंगल प्रवेश 30 जून को होगा।खाचरोद श्रीसंघ व चातुर्मास समिती ने 30 जून चातुर्मास प्रवेश पर सभी गुरूभक्तो से खाचरौद पधारने की विनती की।












