November 5, 2026 10:05 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा को गौरवान्वित करने के लिए सिविल डिफेंस एवं स्कूली बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना । ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा को गौरवान्वित एवं उनके सम्मान में सेट डोमिनिक पब्लिक स्कूल एवं पटना सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वाधान में स्कूली बच्चों एवं सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक एवं वार्डन ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाला।
इसका नेतृत्व सिविल डिफेंस पटना के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह, सेट डोमिनिक पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक अनमोल कुमार और वार्डन अरुण कुमार ने किया।
यह तिरंगा यात्रा अगम कुआं के पहाड़ी स्थित सेट डोमिनिक पब्लिक स्कूल के प्रांगण से निकलकर जकरियापुर ,शीतला माता मंदिर होते हुए न्यू बाईपास के नेशनल हाईवे के जीरो माइल से गुजरते हुए पुनः स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक वार्डन के अलावा डोमिनिक पब्लिक स्कूल के लगभग 400 स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा की खासियत यह रही की शहरी इलाकों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्रा ने भ्रमण किया ।तिरंगा यात्रा की विशाल सफल सफलता का आलम यह था कि स्थानीय ग्रामीण भी स्वेच्छा से इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ।घर की बालकानियों से महिलाओं एवं लड़कियों ने पुष्प वर्षा कर भारतीय सेना के सम्मान में नारे लगाए।
तिरंगा यात्रा में पटना सिविल डिफेंस के वार्डन हरेंद्र नाथ ,विकास कुमार सिंहा,श्याम नंदन चौरसिया, प्रवीण प्रीतम, सामंत प्रतीक ,अनिल खन्ना ,अनूप कुमार गुप्ता , रूनम कुमारी एवं अंशु देवी इत्यादि ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण