November 5, 2026 10:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

समाज से भ्रष्टाचार एवं नशा खत्म करने का लिया संकल्प

एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन के 8 हजार सदस्य जुड़े हैं इस कार्य में
यमुनानगर त्यागी
समाज को नशा एवं भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए चल रहे अभियान से जुड़े विभिन्न लोगों को एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन की टीम द्वारा एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नाम संकल्प रखा गया था ताकि हर युवा इस मौके पर नशे एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध संकल्प ले। इस मौके पर फिल्म अभिनेता तथा महाभारत धारावाहिक में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान अर्जुन, अभिनेत्री एवं मॉडल नंदिनी शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक सुभाष, धीमान समाज के अध्यक्ष तिलकराज धीमान, सुंदर नारंग, गुरुदेव, सैंडी, चेयरमैन सुरेश गर्ग आदि द्वारा तमाम कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायक मोहित खन्ना, लवली सिंह, आशु वर्मा तथा फिरोज खान द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए जनसमूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अर्जुन ने कहा कि समाज से नशा एवं भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए क्योंकि यह हमारे समाज की ओर देश की जड़े खोखली कर रहा है। उनका कहना था कि एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मनकट व उनके अन्य सहयोगियों द्वारा पुलिस के सहयोग से जो यह कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। जब तक समाज में भ्रष्टाचार एवं नशा रहेगा तब तक हमारे देश का युवा इसकी चपेट में रहेगा। युवा को नशे की चपेट में आने से ही बचाना है। टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मनकट ने कहा कि देश में लगभग 8 हजार सदस्य उनकी टीम से जुड़े हैं जो कि इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। अमित ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं तथा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए एक बार फिर मंच से नशे को समाप्त करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण