November 5, 2026 9:57 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भामची नदी के उदगम स्थल का किया पूजन

झाबुआ माणक लाल जैन

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भामची नदी के उदगम स्थल का किया पूजन

झाबुआ 21 मई 2025 मंत्री म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग प्रहलाद सिंह पटेल जिले की जनपद पंचायत राणापुर की ग्राम पंचायत कंजावानी खास पहुंचे।
मंत्रीजी के कंजावानी खास पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं बालिकाओं द्वारा मंत्री जी का तिलक लगाकर स्वागत किया। जहां उन्होंने नदी के उदगम स्थल के समीप स्थित शिव मंदिर का पूजन किया। मंदिर से नदी के उद्गम स्थल तक कलश यात्रा निकली गई। तत्पश्चात मंत्री श्री पटेल ने भामची नदी के उदगम स्थल का विधिवत पूजन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कंजावानी खास मैं लगभग 9545 जनसंख्या वाला गांव है । यहां पर अलग-अलग समुदाय के लोग निवासरत हैं यह ग्राम पंचायत, अलीराजपुर जिले के भाबरा तहसील ग्राम छापरी व गुजरात सीमा से लगा हुआ राणापुर जनपद पंचायत जिला झाबुआ की ग्राम पंचायत है। उक्त ग्राम पंचायत के ग्वालदरा फलिया की पहाड़ियों से भामची नदी का उद्गम हुआ। उद्गम स्थल पर शिव मंदिर विराजमान है जो एक दर्शनीय स्थल है यहां का वातावरण बहुत ही शांत वह शीतल है ।
उक्त नदी के उद्गम स्थल पर बारहमासी पानी रहता है  उक्त नदी ग्वालदरा फलिया से उद्गम होकर ग्राम पंचायत रूपा खेड़ा, मंडली नाथू,गलती, कुंदनपुर, नागन खेड़ी, से होते हुए लगभग 35 से 40 किलोमीटर बाद झाबुआ विकासखंड के ग्राम मंडली बड़ी में मौद नदी में जाकर समाहित हो जाती है उक्त नदी पर ग्राम पंचायत कुंदनपुर में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक बड़े बैराज का निर्माण किया गया है जिसमें लगभग 100 हेक्टेयर की भूमि सिंचाई होती है।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सी एस अलावा, एसडीओपी श्रीमती रूपरेखा यादव, तहसीलदार राणापुर, अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण