November 5, 2026 9:44 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अलवर सांसद सम्पर्क , संवाद , धन्यवाद कार्यक्रम आज 25 मई रविवार को सरकारी सीनियर स्कूल बिणजारी मे

*अलवर सांसद सम्पर्क , संवाद , धन्यवाद कार्यक्रम आज 25 मई रविवार को सरकारी सीनियर स्कूल बिणजारी मे*

 

*सांसद संवाद कार्यक्रम को ध्यान मे रखते हुए बन्नाराम मीना ने 24 मई शनिवार को रैणी उपखण्ड स्तरीय सभी विभागो के अधिकारियो की ली बैठक और तैयारियो का लिया जायजा*

 

 

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

 

अलवर सांसद सम्पर्क संवाद कार्यक्रम पूरे संसदीय क्षेत्र अलवर मे ही केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने चला रखा है इस कार्यक्रम के माध्यम से सांसद अपने संसदीय क्षेत्र मे जाकर आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्याओ को सुनता है और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओ के बारे मे भी आमजन को अवगत कराया जाता है जिससे आमजन को सरकारी योजनाओ का लाभ ले सके।

इसी क्रम मे आज 25 मई रविवार को रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत-राजपुर छोटा के बिनजारी गांव की सरकारी सीनियर स्कूल मे सांसद सम्पर्क संवाद कार्यक्रम रखा गया है जिसमे स्वयं केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ही आमजन की समस्याओ को सुनेगा।

इसी कार्यक्रम को ध्यान मे रखकर 24 मई शनिवार को भाजपा विधायक प्रत्याशी बन्नाराम मीना ने रैणी उपखण्ड स्तरीय सभी विभागो के सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियो की मिटिंग बिनजारी सरकारी सीनियर स्कूल प्रांगण मे ली और कार्यक्रम की तैयारियो का जायजा भी लिया।

इस सम्बन्ध मे मिडिया को बन्नाराम मीना ने बताया है कि अलवर सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव आज रविवार को राजगढ-लक्षमणगढ क्षेत्र के गांव-झाकड़ा मे डेढ बजे और साढे तीन बजे के लगभग बिनजारी पहुंच कर सांसद सम्पर्क संवाद कार्यक्रम मे शामिल होगे।

इस कार्यक्रम मे सभी विभागो के सम्बन्धित जिम्मेदार उच्चाधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे , मिडिया को यह सारी जानकारी बन्नाराम मीना के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण