*अलवर सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बुर्जा बाई पास अलवर मे तुषार धर्मार्थ प्याऊ का उद्घाटन किया*
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने रविवार 25 मई को बुर्जा बाई पास पर तुषार धर्मार्थ प्याऊ का उद्घाटन विधिवत रूप से मंत्रोच्चार के साथ किया।
उल्लेखनीय है गर्मी के मौसम को ध्यान मे रखते हुए आमजन को ठण्डा पानी पिलाने के लिए बन्नाराम मीना ने तुषार धर्मार्थ प्याऊ का निर्माण कराया जिसका उदघाटन रविवार को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव के कर कमलो द्वारा कराया गया।












