November 5, 2026 9:38 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आज़ाद वेलफेयर सेंटर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया । आज़ाद वेलफेयर सेंटर, गया द्वारा प्रति माह के अंतिम रविवार को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में स्थानीय न्यू कॉलोनी, न्यू करीमगंज में आंखों के मरीजों की जांच के लिए एक शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और आँखों की अन्य बीमारियों के लिए चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
संस्था के सचिव डॉ. के. के. कमर ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन निर्धन परिवारों के लिए एक सेवा भावना के नजरिये से किया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में संसाधनों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अपने स्वास्थ्य की जांच करवाना मुश्किल हो जाता है, ऐसे लोगों के लिए ये नि:शुल्क परामर्श शिविर एक वरदान है।
शिविर में इसराफुल हक़, डॉ. इफ़्तेख़ार आलम, परवेज़ आलम, मंजर इक़बाल, नवाब अली ख़ान सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। ज्ञात हो कि आज़ाद वेलफेयर सेंटर ने चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य किया है। संस्था को उनके कार्यों के लिए कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal