November 5, 2026 9:35 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राजनीतिक सामाजिक की उपेक्षा का शिकार राजपूत समाज – श्याम नाथ

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। राजपूत /क्षत्रिय समाज आज राजनीतिक सामाजिक उपेक्षा का शिकार है ।राजपूत समाज को अपनी जाति, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए सजग और संगठित होकर गोल बंद होना होगा। यह कहना है देश के वरिष्ठ पत्रकार और क्राइम रिपोर्टर विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह का। गौर तलब है कि श्री सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में एस एन श्याम के नाम से जाने पहचाने जाते हैं।
श्री श्याम गया जी में भारतीय राजपूताना सेवा संगठन की ओर से आयोजित एक सांगठनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संगठन के गया जी जिला इकाई के और से श्री श्याम को दक्षिण भारत का माला एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। संगठन के जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि राजपूत समाज की उन्नति और सुरक्षा के लिए राजपूत को तन मन धन से योगदान कर रहा होगा। संगठन के सक्रिय देता राम पुकार सिंह ने कहा कि राजपूत समाज के लोग अपनी संतानों को समाज की शान ,संस्कार और गौरवमई इतिहास के बारे में विस्तार से बताएं ।समाज के बच्चों एवं युवाओं को राजपूताना की आन बान और शान की विरासत के बारे में पूरी जानकारी देना बहुत ही जरूरी है
इस बैठक में बिहार में संगठन की सक्रियता और सशक्तता हेतु गंभीर विचार विमर्श हुआ। बैठक में संगठन के बिहार प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ,गया के नगर अध्यक्ष भोला सिंह ,गया के संयुक्त सचिव मिथलेश कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह गुड्डू सिंह ,दीपक कुमार सिंह इत्यादि ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण