November 5, 2026 9:31 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रैणी क्षेत्र मे राज्य सरकार के व अलवर कलेक्टर के आदेशो की हो रही है खुलेआम अवमानना

*रैणी क्षेत्र मे राज्य सरकार के व अलवर कलेक्टर के आदेशो की हो रही है खुलेआम अवमानना*

 

*रैणी तहसीलदार द्वारा मार्च-2024 मे आदेश जारी करने के बाद भी सूखे खुले मुह के कुऐ नही ढकवाये जा रहे है*

 

*सूखे कुओ मे गिरकर अनेको मौते हो चुकी है लेकिन रैणी प्रशासन नही ले रहा है इसे गम्भीरतापूर्वक*

 

*रैणी के खोहरा चौहान मे अभी भी सैकडो की संख्या मे है खुले मुह के सूखे कुऐ लेकिन सम्बन्धित जिम्मेदारो के नही है कोई परवाह*

 

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

 

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र मे खुलेआम सीएम के आदेशो की एवं अलवर जिला कलेक्टर के आदेशो की हर तरह से अवमानना हो रही है ।

अलवर जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार गतवर्ष भी और इस वर्ष भी सूखे खुले मुह के कुओ को ढकवाने के लिए सम्बन्धित एसडीओ/तहसीलदार व पंचायत प्रशासन को सख्त निर्देश जारी कर पाबन्द किया था लेकिन रैणी क्षेत्र मे प्रशासन के द्वारा मात्र कागज पूर्ति कर सरकार को आश्वस्त कर दिया कि सारे सूखे कुऐ ढकवा दिए गए है लेकिन यदि धरातल स्तर पर देखा जावे तो 90 — 95 प्रतिशत सूखे कुऐ अभी भी खुले मुह के ही है और इन सूखे कुओ मे आए दिन जनहानि हो रही है लेकिन रैणी प्रशासन इसे गम्भीरता से नही ले रहा है और अनेक जनमानस की मौत इन सूखे कुओ मे गिरकर हो रही है लेकिन जिसकी अँगुली कटती है उसी के दुख होता है और प्रशासन अपनी मस्ती मे मस्त है।

रैणी के खोहरा चौहान गांव मे सैकडो सूखे कुऐ खुले मुह के है लेकिन सम्बन्धित प्रशासन जानबूझकर अनजान बना हुआ है और जब कोई जनहानि का हादसा हो जाता है तो बोलते है ऐसा तो होना ही था और होनी को कोई भी नही टाल सकता है इस तरह की बाते बोलकर पल्ला झाड लेते है , यह हाल है अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र का।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण