रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)
उतरौला- गोण्डा मार्ग पर शुक्लागंज बाजार के पास सड़क किनारे एक बड़ा सा गड्ढा होने से तमाम राहगीर चोटहिल हो गये है वहीं सड़क पर चल रहे वाहनों व स्कूल बसों पर खतरा बना हुआ है।
शुक्लागंज बाजार के सड़क किनारे जल जीवन मिशन की पाइप लाइन बिछाने में सड़क के किनारे गड्ढा खोदा गया है और उसमें पाइप लाइन डाल दी गई है लेकिन पाइप लाइन को विभाग ने नहीं जोड़ा और न ही गड्ढे को पटाई करके बंद किया। ग्रामीण राम नयन, शिव कुमार, मकबूल व सलीम ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गड्ढे खोदकर पाइप लाइन डाल दी गई लेकिन उसे बंद नहीं किया गया। सड़क किनारे बने इस गड्ढे से राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही है। तमाम मोटर साइकिल चालक व साईकिल चालक इस गड्ढे में गिर कर चोटहिल हो गये है। प्रशासन व विभाग के अधिकारी इस समस्या पर मौन है।












