November 5, 2026 9:22 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पोखरा के गहरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।

रोहित कुमार गुप्ता बलरामपुर।
बलरामपुर एमएलके कालेज के छात्रावास में स्थित तालाब में पांच बच्चे नहाते समय डूब गये। तीन तो बचकर निकल आए लेकिन गहरे पानी में जाने से दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के भलुहिया गांव के विवेक उपाध्याय के दोनों बेटे हैं, मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को भुलहिया गांव से विवेक उपाध्याय के दोनों बेटे अपने तीन अन्य साथियों के साथ शहर में स्वीमिंग पूल खोजते हुए आये थे। स्वीमिंग पूल की जानकारी न होने पर छात्रावास में निर्माणाधीन तालाब को देख रूक गये। दोपहर करीब दो बजे पांचों नहाते-नहाते तालाब के गहरे में पानी में चले गये। जिसमें डूबने से सार्थक (14) तथा पार्थ (10) की मौत हो गई। इसके अलावा तालाब से भुलहिया गांव के अयांशु उपाध्याय (14), रूद्रांश उपाध्याय (15) तथा धीरेंद्र उपाध्याय (13) प्रयास करके निकल आये। तीनों निकलते ही भागकर थाने पहुंचे और दो साथियों के डूबने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि दो बच्चों की मौत हो गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण