November 5, 2026 9:18 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पिपरौन बार्डर पर दो चीनी नागरिकों को एसएसबी जवानों ने किया गिरफ्तार

*पिपरौन बार्डर पर दो चीनी नागरिकों को एसएसबी जवानों ने किया गिरफ्तार*

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल की सीमा पर बुधवार देर शाम दो चाइनीज नागरिक पकड़े गये। इससे सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मची हुई है। एसएसबी जवानों ने पिपरौन बार्डर पर फोटोग्राफी करते हुए दोनों चाइनीज नागरिकों को गिरफ्तार किया। दोनो गिरफ्तार चैनीज नागरिकों से पूछताछ चल रही है। स्थानीय लोगों में पकड़े गए दोनों नागरिकों को युट्यूबर होने की चर्चा है। हालांकि एसएसबी के अधिकारी पूछताछ के पहले कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

 

सूत्रों के अनुसार दोनों के पास न तो पासपोर्ट है और न ही वीजा। दोनों की भाषा भी समझ में नहीं आ रही है। एक चाइनीज तो दूसरा अंग्रेजी बोल रहा है। एसएसबी कमांडेंट व दूसरे अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। एक्सपर्ट सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। दोनों नागरिकों की पहचान चीन के हेइलोंग जियांग, डायलियन शहर, लिओनिंग प्रांत निवासी वू हैलोंग (38) और शेंग शेंग जुनयोंग (20) वर्षिय के रूप में हुई है। एसएसबी सूत्रों का कहना है कि दोनों के मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो देखे गये हैं। भारत पाकिस्तान से संबंधित कुछ वीडियो हैं।

 

समाचार प्रेषण तक सभी जांच एजेंसियां पूछताछ के लिए पहुंच रही थी। बताया जा रहा है कि रातभर पूछताछ की जायेगी। मालूम हो कि करीब 10 दिन पहले भी जयनगर में नौ मेंस लैंड से भारत में प्रवेश करके फोटोग्राफी करते हुए एक चीनी नागरिक पकड़ा गया था। जबकि लगभग एक माह पहले रक्सौल से चार चीनी नागरिक पकड़े गये थे। वहीं, रविवार रात नेपाल सीमा से सटे जिलों में ड्रोन जैसी चमकीली चीज देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही ज्यादा सतर्क है। एसएसबी पिपरौन के इंस्पेक्टर सुनील दत्ता से फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं, हरलाखी थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि दोनो चीनी नागरिक को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण